फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

मानसून सत्र शुरू होने से पहले पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करे केंद्र : कर्रा

विज्ञापन
political news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा है कि संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का आंदोलन तेज होगा। उन्होंने कहा कि संसदीय सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। कांग्रेस केंद्र सरकार को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्लॉक और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की तैनाती भी जल्द होगी। उन्होंने कहा कि बिना देरी के कांग्रेस पदाधिकारियों को नियुक्ति की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने जयहिंद सभा और जयहिंद यात्रा की समीक्षा की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पदाधिकारियों को लोगों से मेल-जोल बढ़ाने और लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य दर्जा बहाल होने तक आंदोलन को जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग दोहरी नियंत्रण व्यवस्था से पीड़ित हैं। कांग्रेस लोगों की पीड़ा को दूर करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद और सर्वाेच्च न्यायालय में वादे पूरे करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब अधिकार, प्रतिष्ठा और सम्मान के लिए लड़ने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed