फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया : सुनील

विज्ञापन
political news
- भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस
विज्ञापन

- अत्याचार सहन करने वाले नागरिकों को पार्टी ने किया सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर की जिला इकाइयों, मंडल व ब्लॉक मुख्यालयों में काला दिवस मनाया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उस दाैरान की गई यातनाओं, कांग्रेस के अत्याचार की घटनाओं को उजागर किया। मुख्य कार्यक्रम भाजपा मुख्यालय जम्मू में हुआ। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने आज के दिन ही लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था।
शर्मा ने कहा, आपातकाल भयावह यादों को समेटे हुए है। आज के दिन ही प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की संस्थाओं, प्रेस पर लगाम लगाने की कोशिश की थी। लोकतंत्र में यह काला अध्याय है। कार्यक्रम में उस दौर में यातनाएं सहने वालों को सम्मानित किया गया। माैके पर भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक युद्धवीर सेठी, सचिव एवं विधायक अरविंद गुप्ता, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी और मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, सचिव अंजू डोगरा, पूर्व मेयर राजिंदर शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतांत्रिक यात्रा का सबसे काला दिन : सत शर्मा

जम्मू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने अखनूर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आपातकाल लोकतांत्रिक यात्रा का सबसे काला दिन था। कहा कि युद्ध या राष्ट्रीय संकट न होने के बाद भी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया। यह असंवैधानिक कदम था। यह दिन देश में काले दौर की याद दिलाता है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने एक आपातकाल की याद दिलाती फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कर पदाधिकारियों के साथ इसका अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रभारी बृजेश्वर सिंह राणा, जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, डीडीसी सुरेश शर्मा, शारदा भाऊ, भूषण बराल, सहप्रभारी मनमोहन सिंह, पूर्व वीसी दलजीत सिंह चिब व अन्य मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed