फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

सीएम ने बचाव की मुद्रा में मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा : कांग्रेस

विज्ञापन
political news
जम्मू। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बचाव की मुद्रा में पूर्ण राज्य की बात कही।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उन्होंने सीधे पूर्ण राज्य नहीं मांगा, बल्कि इस मुद्दे को खुद की प्रमोशन से जोड़कर परोस दिया। पीएम ने सीएम की इस बात पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई, लेकिन कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य देने के मुद्दे को आसानी से नहीं छोड़ेगी। शर्मा ने कहा, कांग्रेस शुरू से ही पूर्ण राज्य का दर्जा लेने के पक्ष में है। इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कटड़ा की जनसभा में 2014 के बाद खुद की डिमोशन होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वे पहले एक पूरी रियासत के मुख्यमंत्री थे। लेकिन अब उनका दर्जा घटकर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री का रह गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed