{"_id":"67ef05e0ebc2a1e03a0a669a","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-581187-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगरोटा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सक्रियता बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगरोटा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सक्रियता बढ़ाई
विज्ञापन
नगरोटा में मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल भाजपा नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी नेताओं ने मंडल कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं ने वीरवार को नगरोटा का दौरा कर चार मंडल कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। दावा किया कि पिछले चुनावों की तरह नगरोटा में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पार्टी के महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षित सैनिकों की तरह हैं, जो कभी आराम नहीं करते और खुद को उन कार्यों में व्यस्त रखते हैं जिनका उद्देश्य राष्ट्र, समाज और संगठन को लाभ पहुंचाना है। कश्मीर में भी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्यालय के साथ समन्वय, मतदाता सूचियों में आवश्यक परिवर्धन, परिवर्तन, प्रभावी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बीएलए 1, बीएलए 2 की भूमिका से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। कौल ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी पार्टी कार्यक्रमों का विवरण साझा किया। खासकर 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर समरसता दिवस पर समाज के प्रमुख लोगों को शामिल करने की जरूरत है।
जिला प्रभारी शाम लाल शर्मा, विधायक एवं उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा जम्मू-कश्मीर में सरकार में नहीं है, इसलिए लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेताओं के प्रयासों को बढ़ावा जरूरी है। इस मौके पर भारत भूषण, आरएस पठानिया,
विज्ञापन
नंद किशोर शर्मा, विनय महाजन, देवयानी राणा,उपाध्यक्ष भाजयुमो आदि मौजूद रहे।