फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

अनुच्छेद 370 मरा नहीं, हमारे दिल और दिमाग में अभी तक जिंदा : तारिगामी

विज्ञापन
political news
जम्मू। अनुच्छेद 370 की गुंज विधानसभा में एक बार फिर गूंजी। वीरवार को कुलगाम से सीपीआईएम के विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने कहा कि अनुच्छेद 370 मरा नहीं हमारे दिल और दिमाग में अभी तक जिंदा है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश के इतिहास में ऐसा कही नहीं हुआ कि एक राज्य को केंद्रशासित प्रदेश में बदला गया हो। इस पर भाजपा के विधायकों ने कहा कि देश की किसी भी विधानसभा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी नहीं लगे है।
विज्ञापन

एलजी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा तीसरे दिन बोलते हुए तारिगामी ने कहा कि आज केंद्र सरकार पीओजेके को वापस लेने की बात कर रही है, लेकिन महाराजा द्वारा बनाए राज्य को न सिर्फ केंद्रशासित प्रदेश बनाया बल्कि लद्दाख हमे अलग किया। जम्मू-कश्मीर में दो संविधान सभाएं भारत ने दी, जिसमें शामाप्रसाद मुखर्जी मसौदा समिति के सदस्य थे। देश में कही भूमि सुधार नहीं हुआ। यहां संविधान सभा बनी तो ऐसे सुधार हुआ। हमें हमारा डोगरा राज्य वापिस चाहिए। अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधायक एजाज जान ने कहा सरकार के गठन से लोगों को काफी राहत मिली है। विधायक डॉ. शफी अहमद वानी ने युवाओं में नशे की लत, रोजगार के अवसरों, अवैध खनन के मुद्दे को उठाया। विधायक अल्ताफ अहमद वानी ने पहलगाम में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए व्यापक नीति बनाने की भी मांग की। विधायक अली मोहम्मद डार ने सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरने, आरक्षण नीति सहित अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला। विधायक शक्ति राज परिहार ने बजट पूर्व बैठक के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। विधायक रियाज खान ने कहा कि उपराज्यपाल का अभिभाषण हमारे पार्टी के घोषणापत्र के बिल्कुल अनुरूप है। विधायक रणबीर पठानिया ने नेकां सरकार को चुनावी वादे पूरे करने को कहा। विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण, बिजली बिलों में बढ़ोतरी और जनजातीय आरक्षण का मुद्दा उठाया। विधायक प्यारे लाल शर्मा ने चिनाब घाटी में विकास से जुड़े मुद्दे उठाए। विधायक शब्बीर कुल्ले ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए वे सर्वोच्च न्यायालय में संयुक्त याचिका दायर करने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed