फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: रामगढ़ में कांग्रेस की चौपाल, पूर्ण राज्य और रोजगार के मुद्दे उठे

विज्ञापन
political news
चौपाल पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और कार्यकारी अध्यक्
- राज्य का दर्जा बहाल करने, भर्ती प्रक्रिया और बेरोजगारी पर चर्चा
विज्ञापन

- कर्रा और भल्ला ने कहा, जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याएं उठाती रहेगी कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क कार्यक्रम ‘चौपाल पे चर्चा’ के तहत शुक्रवार को रामगढ़, सांबा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि ‘चौपाल पे चर्चा’ का उद्देश्य औपचारिक राजनीतिक बैठकों से आगे बढ़कर लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पार्टी नेतृत्व के सामने रखने का अवसर देना है।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के साथ बेरोजगारी, भर्ती और परीक्षा संबंधी समस्याओं, महंगाई तथा सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को जमीनी स्तर पर लगातार उठाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से सीधा संपर्क बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से लोगों को वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलता है। संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से लोगों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने और जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed