फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: नितिन नवीन से मुलाकात कर प्रदेश नेताओं ने दी बधाई

विज्ञापन
political news
नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेट करते सत शर्मा व शक्ति परिहार स्रोत - भाजपा
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने पर नितिन नवीन को प्रदेश के नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में नेताओं ने नई दिल्ली में उनके साथ मुलाकात की।
विज्ञापन

सत शर्मा ने कहा कि नितिन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा की मजबूत संगठन परंपरा को दिखाता है। पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व को पूरा समर्थन देगी। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पूरे देश में संगठन को मजबूती देगा। मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, विधायक देवेंद्र मन्याल, शक्ति परिहार, युद्धवीर सेठी, बलवंत मनकोटिया और मोहन लाल भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन








पार्टी कार्यालय में बांटी मिठाई
जम्मू। नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मंगलवार को त्रिकुटा नगर स्थित प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्रदेश महामंत्री बलदेव सिंह ने कहा कि नितिन नवीन अनुभवी, मेहनती और दूरदर्शी नेता हैं, जिन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक नेतृत्व क्षमता साबित की है। उनकी अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय हित, विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। यहां तिलक राज गुप्ता, बलबीर राम रतन, मनीष खजूरिया, राकेश पंत, प्रमोद कापाही, कुलवीर चरक, सतीश शास्त्री और शशि पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed