फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

विज्ञापन
political news
-नगरोटा कार्यालय में घुसकर पोस्टर फाड़ने और कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप
विज्ञापन

-16 अक्तूबर की रात हुई थी घटना, निर्वाचन अधिकारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के तीन कार्यालयों पर निर्वाचन विभाग की कार्रवाई का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगरोटा पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा, पूर्व एमएलसी शाह मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता निर्वाचन अधिकारी से मिले। शर्मा ने बताया कि जिन अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर पोस्टर फाड़े और कार्यकर्ताओं को धमकाया उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस के घैंक, अंब घरोटा और नगरोटा स्थित ब्लॉक कार्यालयों के कामकाज में बाधा डाली गई है। पार्टी नेताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर से आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर को 14 अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू-कश्मीर और जिला निर्वाचन अधिकारी जम्मू को संबंधित तहसीलदार व नायब तहसीलदार के माध्यम से दी गई धमकियों के बारे में औपचारिक शिकायत से अवगत कराया। इसके बावजूद नायब तहसीलदार किकर सिंह पुलिस टीम के साथ 16 अक्तूबर देर रात पार्टी कार्यालय में घुस आए और पार्टी नेताओं के बैनर व पोस्टर फाड़ दिए। कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत प्राप्त होने की बात स्वीकार की और नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed