{"_id":"66fb4aae2c60d989f40991a6","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-453718-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बागियों की मान-मनाैव्वल में जुट रहे कर्रा, सम्मान की पिलाई घुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बागियों की मान-मनाैव्वल में जुट रहे कर्रा, सम्मान की पिलाई घुट्टी
विज्ञापन
कश्मीरी विस्थापित बस्ती नगरोटा में दिवंगत शादी लाल पंडित के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस प्रदेशाध्य
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की पार्टी के भीतर विरोध को शांत करने की कोशिश की
दिवंगत शादी लाल पंडिता के घर पहुंचकर भी सांत्वना जताई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने सोमवार को बागी नेताओं से मुलाकात कर पार्टी के भीतर विरोध के उठते स्वर शांत करने की कोशिश की। टिकट आवंटन के बाद रूठे इन नेताओं को आश्वासन दिया कि पार्टी के भीतर उनका सम्मान बरकरार रहेगा। उन्होंने मंगलवार को आखिरी चरण में होने वाले मतदान में सभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
इस बीच कर्रा ने जगती स्थित कश्मीरी पंडितों की कॉलोनी में दिवंगत शादी लाल पंडिता के घर पहुंचकर निधन पर दुख जताया। अगस्त में पंडिता की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह जेकेपीसीसी प्रवासी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष थे और पिछले तीन दशकों से कश्मीरी विस्थापितों के अधिकारों के लिए मुखर रहे। उन्होंने जगती टेनमेंट कमेटी सोन कश्मीर का भी नेतृत्व किया। पंडिता के नेतृत्व में विस्थापितों के मुद्दों के समर्थन में नगरोटा में एक साल से अधिक समय तक धरना चला। दिवंगत के परिवारवालों ने कर्रा से पुलिस के असहयोगी और असहानुभूति पूर्ण रवैये की शिकायत की। कहा कि जांच में टक्कर मारने वाले वाहन चालक को अगले ही दिन छोड़ दिया गया, जबकि क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को दस दिनों से अधिक समय बाद छोड़ा गया। परिवार ने मामले में न्याय की मांग की। इस दौरान पूर्व एमएलसी रवींद्र शर्मा, वेद महाजन, पीसीसी उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा, नीरज गुप्ता, राजीव सराफ, अशोक शर्मा, दीपांशु भट्ट आदि मौजूद रहे।