फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस-नेकां में गठबंधन, सभी 90 विधानसभा सीटों पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
political news
- खरगे व राहुल के साथ बैठक के बाद फारूक अब्दुल्ला का एलान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है। नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने वीरवार को गुपकार स्थित अपने आवास पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ करीब 70 मिनट तक चली बैठक के बाद यह घोषणा की।
डॉ. फारूक ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में हमारी अच्छी बैठक हुई। गठबंधन पटरी पर है और भगवान ने चाहा तो यह गठबंधन सुचारु रूप से चलेगा। उन्होंने कहा, सभी 90 विधानसभा सीटों पर सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन

फारूक ने कहा कि कांग्रेस और नेकां मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीपीआई (एम) के तारिगामी भी हमारे साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारे लोग भी साथ हैं और हम जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भारी बहुमत से जीतेंगे। अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि सभी शक्तियों के साथ जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, राज्य का दर्जा हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस राज्य ने बुरे दिन देखे हैं और हमें उम्मीद है कि यह अपनी पूरी शक्तियों के साथ बहाल होगा। इसके लिए हम इंडिया गठंधन के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेकां अध्यक्ष ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम का कोई सवाल ही नहीं है। हमारा साझा कार्यक्रम देश में मौजूद विभाजनकारी ताकतों को हराने के लिए चुनाव लड़ना है। यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव पूर्व या गठबंधन के बाद पीडीपी के लिए कोई जगह है, उन्होंने कहा, हमें पहले चुनाव देखने दीजिए, फिर हम उन चीजों पर गौर करेंगे।

---------
सीट बंटवारे पर कहा, थोड़ा इंतजार करें
सीट बंटवारे पर फारूक ने कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, पहले चरण से पहले सब कुछ सामने आ जाएगा। अब्दुल्ला ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और वे देश को मजबूत बनाने के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed