{"_id":"66c696c2ec060b0749048d24","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-424747-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी, राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी, राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-500 यूनिट मुफ्त बिजली और बीपीएल परिवारों को सालाना चार मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अपनी पार्टी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें जम्मू-कश्मीर की संस्कृति और विशेष पहचान को संरक्षित करने के लिए संवैधानिक गारंटी के लिए केंद्र पर दबाव डालने और राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए काम करने का वादा किया गया है। घोषणापत्र पार्टी के महासचिव रफी मीर के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जारी किया।
घोषणापत्र में लिखा है कि अपनी पार्टी कुछ उत्तर-पूर्वी राज्यों में अनुच्छेद 371 के प्रावधानों के समान जम्मू-कश्मीर की संस्कृति और विशेष पहचान को संरक्षित करने के लिए संवैधानिक गारंटी के लिए दबाव डालेगी। इसमें भूमि और नौकरी की सुरक्षा शामिल है। राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। अपनी पार्टी संशोधित किए गए सभी कानूनों पर फिर से विचार करेगी। युवाओं के लिए नौकरी की गारंटी सुरक्षित करेगी।
कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास के लिए उनके प्रतिनिधियों से परामर्श करेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में और सभी पंजीकृत कश्मीरी पंडित संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक शीर्ष समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति प्रवासी मुद्दों के समाधान के लिए हर छह महीने में बैठक करेगी। राजस्व मंत्री संयोजक के रूप में काम करेंगे। पार्टी ने कहा कि वह कैबिनेट और मुख्यमंत्री की शक्तियों को बहाल करने के लिए काम करेगी, 500 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। बीपीएल और एएवाई परिवार को सालाना चार मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे।