{"_id":"665a6e542ecc8dbedd0d7e74","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-371290-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र में इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार: विकार रसूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र में इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार: विकार रसूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है। विकार रसूल ने दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन केंद्र में सरकार बनाएगा। यह बातें उन्होंने श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में नए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की छह सीटों पर विजयी होगा। उन्होंने कहा कि चार जून को नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा। विकार रसूल ने कहा कि संसद की सुरक्षा में जिस तरह से बदलाव किया गया है और सैन्य प्रमुख को सेवा विस्तार दिया गया है, उससे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की ओर से कोई गलत कदम उठाया जा सकता है। हालांकि, उनका मानना है कि अगर वे इस तरह की हरकत करते हैं, तो पूरा देश इसके खिलाफ खड़ा होगा, क्योंकि लोग चाहते हैं कि लोकतंत्र और डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को बरकरार रखा जाए।
भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा पहले से ही पिछड़़ रही है और वे 150 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा, जब उन्होंने 400 प्लस का नारा लगाया, तो लोगों को पता था कि वे देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं। विकार रसूल ने दावा किया कि पांच जून को नई दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही जम्मू-कश्मीर से जुड़े सभी मुद्दे हल किए जाएंगे। उन्होंने कहा, नई सरकार बिजली, रोजगार और अन्य स्थानीय चिंताओं जैसे मुद्दों से निपटेगी। यह सरकार लोगों के प्रति सहानुभूति रखेगी, निर्दोष व्यक्तियों को रिहा करेगी, रोजगार प्रदान करेगी और बिजली बिल कम करेगी। यह कठिनाइयों को कम करेगी और शांति लाएगी।