फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: अंतिम दिन श्रीनगर सीट से 22 उम्मीदवारों का नामांकन, 39 पहुंची संख्या

विज्ञापन
political news
26 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच, 29 को वापस ले सकते हैं नाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर संसदीय सीट से अंतिम तिथि पर 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सीट से पर्चा दाखिल करने वालों की संख्या अब 39 हो गई है जो उधमपुर और जम्मू संसदीय सीट से नामांकन करने वालों से दोगुनी और दोगुनी से ज्यादा है।
श्रीनगर क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) से उम्मीदवार आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, उनके कवरिंग कैंडिडेट सलमान सागर, नेशनल पैंथर्स पार्टी भीम से हकीकत सिंह, जेएंडके नेशनल यूनाइटेड फ्रंट से राकेश हांडू, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी से आमिर अहमद भट व कवरिंग उम्मीदवार कैसर सुल्तान गनई, राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी से आशिक हुसैन, गण सुरक्षा पार्टी से मोहम्मद यूसुफ भट, नेशनल रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया से सुरैया निसार, नेशनल यूथ पार्टी से फारूक अहमद भट, वहिदा तबस्सुम (स्वतंत्र), डॉ. काजी अशरफ (स्वतंत्र), फिदा हुसैन डार (स्वतंत्र), अब्दुल हामिद राथर (स्वतंत्र), अरुण कुमार रैना (स्वतंत्र), बंसी लाल भट (स्वतंत्र), साकिब रहमान मखदूमी (स्वतंत्र), शादिब हनीफ (स्वतंत्र), जावेद अहमद वानी (स्वतंत्र), जहांगीर अहमद शेख (स्वतंत्र), शब्बीर अहमद मलिक (स्वतंत्र) और सज्जाद अहमद डार (स्वतंत्र) रूप से नामांकन किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अधिसूचना के अनुसार आज 25 अप्रैल, 2024 श्रीनगर संसदीय सीट पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। दो उम्मीदवारों ने यहां से 22 अप्रैल, पांच ने 23 अप्रैल और 10 ने 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार 29 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक या उससे पहले नाम वापस ले सकते हैं। चौथे चरण में श्रीनगर सीट पर 13 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed