फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: लाल सिंह आज थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में शीर्ष नेताओं के संपर्क में

विज्ञापन
political news
उधमपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतर सकते हैं डोगरा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस से दो बार सांसद रहे डोगरा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह के दोबारा कांग्रेस में जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार लाल सिंह दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने लाल सिंह से संपर्क किया था। अगर लाल सिंह कांग्रेस का दामन थामते हैं तो वह उधमपुर सीट से मैदान में भाजपा प्रत्याशी डाॅ. जितेंद्र सिंह के खिलाफ उतर सकते हैं।

चौधरी लाल सिंह वर्ष 2004 और 2009 में लगातार दो बार कांग्रेस से सांसद बने। लेकिन बाद में कांग्रेस को छोड़कर अपना दल बना लिया। हाल ही में चौधरी लाल सिंह ईडी की कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे थे। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया। चौधरी लाल सिंह का जिला कठुआ के अलावा अन्य साथ लगते इलाकों में दबदबा रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस भी इस सीट के लिए कोई ऐसा चेहरा तलाश रही है जो सत्तापक्ष को टक्कर दे सके। बताया जाता है कि अगले एक दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। इसमें लाल सिंह दिल्ली में भी कांग्रेस में फिर शामिल हो सकते हैं। चौधरी लाल सिंह ने वर्ष 2019 के चुनाव में उधमपुर सीट से लड़कर 19049 वोट हासिल किए थे, जिसमें 573 वोट डाक पत्र से हासिल हुए थे। सीट गठबंधन को लेकर कांग्रेस की जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय दल नेकां और पीडीपी के साथ भी बात चल रही है, जिससे लगभग कांग्रेस का जम्मू और उधमपुर की सीट पर लड़ना तय है। एआईसीसी के जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी का कहना है कि जम्मू कश्मीर के प्रत्याशियों की सूची शीघ्र जारी की जाएगी। पार्टी हाईकमान चरणबद्ध तरीके से सूची जारी कर रहा है। हमने सभी से फीडबैक ले लिया है। वहीं, चौधरी लाल सिंह का कहना है कि यह आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन मैं जरूर लड़ूंगा और सत्तापक्ष को टक्कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed