{"_id":"66f35f5ab02205cf2b051564","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1006-449306-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा ने तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की उतारी फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा ने तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की उतारी फौज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह, नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी की आज से रैलियां
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विभिन्न विधानसभाओं में रैलियां करेंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 सितंबर को कठुआ विधानसभा के लिए रामलीला मैदान कठुआ में सुबह 11 बजे, हीरानगर विस हलके के लिए हरियाचक मैदान में दोपहर सवा एक बजे तथा बिश्नाह विधानसभा के लिए अरनिया बस स्टैंड के पास शाम तीन बजे रैली को संबोधित करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह 26 सितंबर को चार रैलियां करेंगे। सुबह 11 बजे केवी स्कूल चिनैनी, उधमपुर पूरब व पश्चिम के लिए मोदी मैदान बट्टलवालियां में दोपहर एक बजे, बनी विधानसभा के लिए मेला मैदान बनी में शाम तीन बजे और जसरोटा विधानसभा के लिए बरवाल मोड़ जसरोटा में शाम साढ़े चार बजे रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 27 सितंबर को बिलावर विधानसभा के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे फिंतर मैदान में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रैली करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 25 सितंबर को रामगढ़ विधानसभा के लिए नंदपुर स्वांखा में सुबह साढ़े 11 बजे व राजपुरा में दोपहर एक बजे, आरएस पुरा विधानसभा के लिए गाड़ीगढ़ में शाम पांच बजे रैली करेंगी।