फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

सत्ता के लिए भाजपा को समर्थन देने को तैयार थी नेकां : राणा

विज्ञापन
political news
वाररूम में पत्रकारों से रूबरू होते भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा
- इसके साथ नेकां का वर्जन दिया जाएगा
विज्ञापन

- 2014 में पूर्ण अवधि के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पर सहमति जताई थी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने खुलासा किया कि 2014 में सत्ता में आने के लिए नेकां ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश की थी। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर पूर्ण अवधि के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पर सहमति जताई थी।
छन्नी हिम्मत स्थित पार्टी के वाररूम में मंगलवार को प्रेसवार्ता में राणा ने कहा कि आज उमर कह रहे हैं कि कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियां भाजपा का हिस्सा हैं, जबकि वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। वह कह रहे हैं कि राममाधव पीडीपी के करीब हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आपने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बार-बार भाजपा और आरएसएस से संपर्क किया था। उमर भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और आज कह रहे हैं कि नेकां का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं। 2014 में नेकां के पास 15 विधायक थे। उमर दिल्ली गए और गृहमंत्री अमित शाह, तत्कालीन जम्मू-कश्मीर प्रभारी राममाधव सहित आरएसएस नेताओं के दरवाजे खटखटाकर समर्थन देने की पेशकश की, लेकिन भाजपा ने इसे ठुकरा दिया था। मैं भी उस समय उमर के साथ था। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के देहांत के बाद उमर ने फिर से दिल्ली में भाजपा और आरएसएस के शीर्ष नेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश की थी। उस समय डाॅ. फारूक अब्दुल्ला कटड़ा में थे। उन्होंने उमर से दिल्ली में भाजपा और आरएसएस नेताओं से मिलने व जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के लिए भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश करने को कहा था। भाजपा ने उस समय भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

-------
जम्मू-कश्मीर में दोबारा अशांति चाहती है नेकां : राणा
राणा ने कहा, नेकां कश्मीर में भाजपा के सभी दलों से जुड़ने की बात कहकर केवल नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। नेकां जेल में बंद पत्थरबाजों को रिहा करने की बात करती है, जिससे पता चलता है कि वह जम्मू-कश्मीर में दोबारा अशांति चाहती है। राणा ने सवाल किया क्या नेकां 2009 और 2010 भूल गए हैं? भाजपा नेकां को हिंदुओं की भावनाओं से खेलने की कभी इजाजत नहीं देगी, क्योंकि उसने अपने घोषणापत्र में शंकराचार्य मंदिर का नाम बदलकर तख्त-ए-सुलेमान रखने का उल्लेख किया है। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता और वाररूम प्रभारी अरुण गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed