फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी पहुंचे श्रीनगर

विज्ञापन
political news
-सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का किया स्वागत
विज्ञापन

- आज पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे बैठकें

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पार्टी के कई नेताओं ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर हाथों में पार्टी के झंडे लेकर उनके स्वागत में खड़े दिखे।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दोनों नेता 18 सितंबर से शुरू होने वाले तीन चरण के विधानसभा चुनावों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठकों के लिए प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को दोनों नेताओं की कोई आधिकारिक बैठक निर्धारित नहीं थी। वीरवार को कश्मीर घाटी के 10 जिलों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। बैठकें वीरवार सुबह 10 बजे शुरू होंगी। दोनों वरिष्ठ नेताओं के यहां मीडिया से बातचीत करने की संभावना है। संभावित चुनाव पूर्व गठबंधन पर चर्चा के लिए खरगे और राहुल के नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेतृत्व से मिलने की संभावना भी है। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यहां बातचीत खत्म करने के बाद वे जम्मू क्षेत्र के 10 जिलों के कैडरों के साथ अपनी बातचीत जारी रखने के लिए दोपहर में जम्मू के लिए उड़ान भरेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेता दस साल के अंतराल के बाद यूटी में होने वाले चुनावों के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन

.....................................
राहुल के सुरक्षाकर्मियों को चुनौतियों का करना पड़ा सामना
राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, जिनमें काफी महिलाएं भी शामिल थी, एयरपोर्ट के बाहर कई मीटर तक लंबी कतारों में दिखाई दिए। जैसे ही राहुल का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकला तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को कांग्रेस समर्थकों को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। समर्थकों ने राहुल की गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी की। इस बीच राहुल गांधी के सुरक्षागार्ड गाड़ी से उतरे और समर्थकों को पीछे हटाकर उनको वहां से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed