फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: महबूबा ने पीडीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के आरोप पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

विज्ञापन
political news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए अनंतनाग में एक पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। जहां शनिवार को मतदान चल रहा था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग आतंकी मददगार हैं और यह कार्रवाई चुनाव के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है। अनंतनाग-राजोरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजबिहाड़ा पुलिस थाने के बाहर अपने समर्थकों को साथ लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग की। महबूबा ने कहा, हमारे पीडीपी पोलिंग एजेंटों को निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है। महबूबा काफी देर तक धरने पर बैठी रहीं और वोट डालने नहीं गईं। पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और धरना हटाने के लिए पीडीपी प्रमुख को एक घंटे का समय दिया। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल बुलाए गए, जिसके बाद धरना हटाया गया। बाद में महबूबा मुफ्ती ने बिजबिहाड़ा पोलिंग स्टेशन परवोट डाला। उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती और मां गुलशन आरा ने भी मतदान किया। अनंतनाग पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, एक राजनीतिक दल की ओर से दावा किया गया कि उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। लेकिन पुलिस ने उन्हीं लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनका अतीत दागदार रहा है और यह मतदान के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते थे।
............................................................................................
नौशेरा सहित एलओसी स्थित 19 केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान
-गोलाबारी के डर के बिना सीमांत क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर दिखीं लंबी कतारें
(फोटो सहित)
नौशेरा (जम्मू-कश्मीर)
नियंत्रण रेखा (एलओसी) से कुछ मीटर की दूरी पर बने और सीधे पाकिस्तानी गोलाबारी की रेंज में आते मतदान केंद्र पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग लोकतंत्र के जश्न में डूबे रहे, कारण था सीजफायर के चलते गोलाबारी नहीं होने का विश्वास। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर के मतदान केंद्रों सहित राजोरी-पुंछ के सभी 19 सीमा स्थित केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से युद्धविराम 25 फरवरी, 2021 को लागू हुआ, जिससे सीमावर्ती निवासियों को बहुत राहत मिली। अधिकारियों ने बताया कि राजोरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित सभी 19 मतदान केंद्रों के लिए गोलाबारी से निपटने के लिए आकस्मिक योजना भी तैयार की गई थी। नौशेरा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 47.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। एक मतदाता प्रकाश ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी का डर बहुत पहले ही खत्म हो गया था और आज हम एक ऐसी सरकार के लिए मतदान कर रहे हैं जो सड़क संपर्क और हमारे स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बेहतर सुविधाओं सहित लंबित मुद्दों का समाधान करेगी। बूथ अधिकारी और सरकारी शिक्षक गोरख नाथ ने बताया कि सुबह से मध्यम से तेज मतदान दर्ज किया गया और इसका श्रेय शांतिपूर्ण माहौल को जाता है। एक अन्य मतदाता सुनील चौधरी ने कहा कि गांव में पानी की कमी है और वह चाहते हैं कि सरकार इसका समाधान करे। पहली बार मतदाता नीशा ने कहा, मैंने अपने देश के समग्र विकास और मजबूत सरकार के लिए मतदान किया। दीवान चंद ने कहा कि छात्रों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए जंगल का रास्ता तय करना पड़ता है। वह चाहते हैं कि यहां एक उच्च माध्यमिक विद्यालय मिले।
विज्ञापन

..........................................................................
जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रैना ने राजोरी में डाला वोट
(फोटो सहित, पर्सनेलिटी)
राजौरी/जम्मू
जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने राजोरी जिले के अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाला और केंद्र शासित प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया। लाम्बेरी पूर्व मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद रैना ने कहा, मुझे उम्मीद है कि अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे के बाद कि रिपोर्ट में बंपर मतदान दर्ज होगा। लोग राष्ट्र हित में मतदान करेंगे और नरेंद्र मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करेंगे भाजपा समर्थकों ने निर्वाचन क्षेत्र से एक पार्टी उम्मीदवार को नहीं देखा, लेकिन कहा कि उन्होंने एक ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया जिसे राष्ट्रीय पार्टी का समर्थन प्राप्त है। अगर इस सीट से हमारा अपना उम्मीदवार होता तो बेहतर होता। चूंकि भाजपा ने क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया, इसलिए हमें अपना वोट डालने में कोई कठिनाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................................................................................

सीपीआई (एम) के गढ़ तारीगाम में बंपर वोटिंग
(फोटो सहित)
-कुलगाम विस क्षेत्र से चार बार के विधायक तारिगामी ने मतदान को बताया 370 के खिलाफ गुस्सा
तारिगाम (जम्मू-कश्मीर)
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट के हिस्से कुलगाम में शनिवार को बंपर वोटिंग हुई। यहां से चार बार के विधायक और सीपीआई (एम) नेता तारिगामी ने भी मतदान किया। अपने पैतृक तारिगाम गांव में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे तारिगामी ने कहा कि आज हमें एक मौका मिला और कश्मीर के लोगों ने 370 के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। लोग लंबे समय से चुनाव न होने से नाराज थे। लोगों के पास अपना गुस्सा जाहिर करने का यही एकमात्र विकल्प बचा था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मेरा नाम मोहम्मद यूसुफ राथर है। तारीगामी मेरे गांव के नाम से 1970 के दशक के अंत में जुड़ा। तारिगाम गांव राजनीतिक उत्साह से गूंजता है क्योंकि यहां चुनावों को त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
...................................................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed