फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: चुनाव आयोग के दखल के बाद उमर को मिली 12 मई को रैली की अनुमति

विज्ञापन
political news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। चुनाव आयोग के दखल के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वीरवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को सोपोर 12 मई को सार्वजनिक रैलियां आयोजित करने की अनुमति दे दी है। बारामूला लोकसभा सीट का हिस्सा सोपोर में 20 मई को मतदान होना है।
उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अधिकारियों को तय कार्यक्रम के अनुसार उनके प्रचार कार्यक्रम की अनुमति देने का निर्देश दिया था। जिला प्रशासन ने नेकां को चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार 12 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सोपोर के मालमापनपोरा गांव में सशर्त एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

इससे पहले चुनाव आयोग को अब्दुल्ला ने एक पत्र लिखकर बताया था कि जिला प्रशासन ने 8 मई के आदेश में 9 मई से 18 मई तक के लिए रैली करने की अनुमति नहीं दी थी। राफियाबाद में एक रैली को 10 मई से 18 मई तक पुनर्निर्धारित किया गया, जबकि बेहरामपोरा में 12 मई को होने वाली सभा के लिए कोई नई तारीख नहीं दी गई थी। बारामुला लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार 18 मई को शाम 5 बजे समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed