फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

अगर लोग अनुच्छेद 370 हटाए जाने से खुश तो भाजपा को वोट दें : उमर

विज्ञापन
political news
- अगर नाखुश हैं, तो उन्हें बाहर आना चाहिए और नेकां उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए
विज्ञापन


- कार्यकर्ता सम्मेलन में नेकां उपाध्यक्ष ने कहा, लोग चुनाव में सोच-समझकर वोट करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर लोग अनुच्छेद 370 हटाए जाने से खुश हैं तो उन्हें भाजपा को वोट देना चाहिए। अगर नाखुश हैं तो उन्हें बाहर आना चाहिए और नेकां के उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए। उमर पार्टी मुख्यालय श्रीनगर में वीरवार की सुबह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, पांच अगस्त, 2019 को केंद्र ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया।
नेकां उपाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि लोग चुनाव में सोच-समझकर वोट करेंगे। जिस तरह से हमें धोखा दिया गया और अपमानित किया गया। यदि किसी अन्य माध्यम से नहीं, तो कम से कम, हमें मताधिकार से अपनी आवाज उठानी होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह केंद्र शासित प्रदेश के बाहर इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे तो उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के बाहर प्रचार करने वाला मैं कौन होता हूं? मेरी जिम्मेदारी नेकां के लिए कश्मीर में तीन सीटों के प्रति है और जम्मू में दो सीटों पर कांग्रेस की मदद करने के लिए। लद्दाख में जिस तरह से हालात बन रहे हैं, हमें वहां भी जीत की उम्मीद है। मेरा जम्मू-कश्मीर के बाहर चुनाव प्रचार करने का कोई इरादा नहीं है। उमर ने कहा कि नेकां जम्मू और उधमपुर-कठुआ सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवारों की मदद के लिए कश्मीर में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि क्या पीडीपी के कश्मीर में तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले के कारण वोट विभाजित होंगे। इस पर उमर ने कहा, यह वैसे भी संदिग्ध था कि पीडीपी के वोट नेशनल कॉन्फ्रेंस में स्थानांतरित होंगे। उन्होंने कहा, सवाल यह होना चाहिए कि क्या हमें उनका वोट मिला होगा या नहीं? जिला विकास परिषद के चुनाव नतीजों को देखें कि नेकां और पीडीपी के बीच कितने वोट ट्रांसफर हुए। अब्दुल्ला ने कहा, हमारे उम्मीदवारों की सुरक्षा दो दिनों के बाद भी नहीं बदली गई है। हम राजनीतिक दलों के खिलाफ लड़ते रहे हैं, इसके लिए प्रशासन से भी लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर की अन्य साटों पर जल्द
होगी उम्मीदवारों की घोषणा
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव सिर पर हैं और हमने एक उम्मीदवार की घोषणा की है। जल्द बाकी के दो उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। पीडीपी की ओर इशारा करते हुए उमर ने कहा कि अब हमारा मुकाबला हर पार्टी के साथ है। भाजपा द्वारा धमकाने पर हमारी बेटियों को हिंदुस्तानी होने का सबूत अखबारों में देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर हमें हिंदुस्तान को धोखा देना ही होता तो शेख अब्दुल्ला ने तब बंदूक का स्वागत किया होता और यहां लाई होती जब वह अल्जेरिया में चीन के तत्कालीन प्रधानमंत्री चू-एन-ली से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed