फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को बना दिया आतंकवाद-पत्थरबाजों का गढ़: अनुराग

विज्ञापन
political news
कहा-आतंकवाद व आतंकियों को ही खत्म कर दिया जाए तो अफस्पा भी खत्म किया जा सकता है संवाद न्यूज एजेंसी उधमपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने आजादी के बाद धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद और पत्थरबाजों का गढ़ बना दिया। एक समय था जब आतंकवाद और अलगाववाद के कारण 45 हजार लोगों की जान गई। इसकी अहम वजहों में एक अत्च्छेद 370 एवं 35ए भी रहा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को उधमपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान मीडिया बात कर रहे थे।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा, आतंकवाद के कारण जम्मू-कश्मीर में विकास पर रोक लग गई। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में बदलाव दिखा। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 एवं 35ए को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया। इससे विकास स्मृद्धि एवं खुशहाली का दौर शुरू हुआ। मोदी सरकार ने प्रदेश के लिए विकास योजनाएं दी उसका असर साफ दिख रहा है कि यहां किस तरह से विकास हो रहा है। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या 2 करोड़ पार कर गई जो एक रिकार्ड है। प्रदेश में निवेश नया रिकार्ड कायम कर रहा है। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर पैदा हुए और युवाओं को रोजगार का मौका मिला।
विज्ञापन

अफ्स्पा के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री का कहना था कि यह तब था जब यहां आतंकी घटनाएं ज्यादा थीं। उस समय सुरक्षाबलों को भी संरक्षण चाहिए था। अगर आतंकवाद और आतंकियों को ही खत्म कर दिया जाए तो अफ्स्पा को भी खत्म किया जा सकता है। इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने भी ठीक कहा है कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर की पुलिस ही सुरक्षा दे और अफ्स्पा भी न हो उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

कंगना पर टिप्पणी, कांग्रेसी मानसिकता

ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेसी नेत्री सुप्रिया श्रीनेत्र का टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कांग्रेस की मानसिक सोच का हवाला दिया।
--------------
जेल में रहकर भी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे केजरीवाल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजद नेता लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस समय लालू यादव चारा घोटाले में फंसे थे। उस समय राबड़ी देवी उनकी तरफ से घोषणाएं करती थी, फिर धीरे-धीरे उन्होंने लालू यादव की गद्दी संभाल ली। अब अरविंद केजरीवाल के मामले में भी यही हो रहा है। केजरीवाल नैतिकता की बात करते थे। जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठते थे वही आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में बुरी तरह फंस गई है। इनका उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद और पार्षद तक जेल में है। अब शराब घोटाले के किंगपिन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं जेल में हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेल में रहकर भी अरविंद केजरीवाल सीएम की कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहे हैं, केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं।
-----------------
बंगाल की महिलाओं को संरक्षण नहीं दे पा रहीं ममता
अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह अपने ही राज्यों की महिलाओं को संरक्षण नहीं दे पाई बल्कि उन्होंने भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को संरक्षण दिया है।

----------------------
कांग्रेस केजरीवाल के भ्रष्टाचार के साथ क्यों

कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज सवाल कांग्रेस से भी है कि क्या उन्होंने अपना जमीर बेच दिया है? अरविंद केजरीवाल पहले सोनिया गांधी को गिरफ्तार कर दो दिन तक पूछताछ करने की मांग करते थे। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना जरूरी है? कल तक शराब घोटाले के आंकड़े प्रस्तुत कर मुकद्दमा करने की बात करने वाले कांग्रेस नेता आज कहां हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed