{"_id":"6897b3633318f9815006d34f","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1003-681954-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नारी शक्ति तय करेगी विकास की दिशा : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नारी शक्ति तय करेगी विकास की दिशा : भाजपा
विज्ञापन
महिला मोर्चा की नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा स्रोत - भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सत शर्मा बोले- अब महिलाएं सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, नीति बनाने वाली ताकत बनेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा ने जम्मू कश्मीर में महिलाओं को हर स्तर पर नेतृत्व की भूमिका में लाने का संकल्प दोहराया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को अब पीछे नहीं, आगे चलने की ताकत मिली है। अब महिलाएं सिर्फ प्रतीकात्मक चेहरा नहीं, बल्कि विकास की दिशा तय करने वाली निर्णायक ताकत बनेंगी।
सत शर्मा ने शनिवार को जम्मू मुख्यालय में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (जिसमें 73 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं), जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं को उदाहरण के तौर पर गिनाया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नेहा महाजन ने कहा कि संगठन की महिला इकाई को हर जिले, हर गांव तक मजबूत किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मोदी सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति की महिला तक पहुंचे। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सेठी और और महासचिव संजीता डोगरा ने भी बैठक को संबोधित किया।