जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में रविवार को कार्यक्रम में 13 जुलाई 1931 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एलजी प्रशासन पर पार्टी नेताओं को कश्मीर में नजरबंद करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में शामिल उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि 13 जुलाई जम्मू-कश्मीर के इतिहास में लोकतंत्र, न्याय और समानता की लड़ाई का प्रतीक है। एलजी प्रशासन द्वारा नेताओं की नजरबंदी को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे जन भावनाएं आहत हो रही हैं। पूर्व मंत्री अजय सडोत्रा ने लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। माैके पर नेकां के संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, बाबू रामपाल, बिमला लूथरा, प्रदीप बाली, अयूब मलिक, विजय लोचन, अब्दुल गनी तेली आदि मौजूद रहे। संवाद