फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: विधानसभा सत्र खत्म, अब नगरोटा उपचुनाव में तेज होगा चुनाव प्रचार

विज्ञापन
political news
- मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व सभी मंत्री नगरोटा में करेंगे जनसभाएं
विज्ञापन


- बीजेपी का प्रचार पहले से तेज, अब और पकड़ेगा रफ्तार



अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र खत्म होते ही नगरोटा विधानसभा उपचुनाव का माहौल और गरमाने लगा है। राजनीतिक दल अब अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।



दरबार मूव के तहत सचिवालय के जम्मू पहुंचने के साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस सक्रिय हो जाएगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी सहित सरकार के अन्य मंत्री और पार्टी के विधायक नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभाओं की शृंखला शुरू करेंगे। अभी तक क्षेत्र में जम्मू संभाग के नेताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और ब्लॉक पदाधिकारियों तक ही प्रचार सीमित था। अब प्रचार को रफ्तार मिलने के साथ नवंबर के पहले सप्ताह से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग जाएगा। स्थानीय मुद्दों, विकास योजनाओं और जनसुविधाओं को लेकर सभी दल मतदाताओं को लुभाने में जुट जाएंगे। नगरोटा उपचुनाव सत्तारूढ़ पार्टी की जम्मू संभाग में अहम परीक्षा माना जा रहा है, जिसका असर भविष्य की राजनीतिक दिशा पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन




पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष रत्न लाल गुप्ता ने कहा कि एनसी चुनाव की घोषणा के दिन से ही प्रचार अभियान में जुटी हुई है। दरबार मूव के बाद सभी मंत्री नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, भाजपा ने अभी से प्रचार में बढ़त बना रखी है। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल और विधायक शाम लाल शर्मा लगातार क्षेत्र में दौरे कर कार्यकर्ताओं व लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि अब विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद प्रचार और अधिक तेज करेंगे तथा सरकार की कमियों को जनता के बीच रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed