फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं पढ़ाया जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने का पाठ

विज्ञापन
political news
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने सोमवार को जम्मू में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को जम्मू-कश्मीर में जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। कहा कि सभी कार्यकर्ता जम्मू के साथ कश्मीर में भी पार्टी का विस्तार करने पर ध्यान लगाएं। बैठक में भावी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से बूथ और वार्ड स्तर पर अपनी आउटरीच गतिविधियों को तेज करने, जनता से सीधे जुड़ने और स्थानीय चिंताओं को प्रभावी ढंग से संबोधित करने का आग्रह किया। कहा कि यदि दमदार मौजूदगी दर्ज करानी है तो गांव, पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर लोगों से जुड़ने की क्षमता बढ़ाएं। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसमें जन जागरूकता अभियान और युवाओं, महिलाओं, किसानों और हाशिए के समुदायों पर केंद्रित आउटरीच पहल शामिल हैं। माैके पर महासचिव विबोध गुप्ता, डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलाैरिया, मोर्चा महासचिव रीमा पाधा भी माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed