फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: उमर के शपथ ग्रहण से अपनी एकजुटता दिखाएगा इंडिया गठबंधन

विज्ञापन
political news
शपथ ग्रहण में इंडिया गठबंधन के बड़े नेता और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पहली शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन अपनी एकजुटता और मजबूती का संदेश देने की तैयारी में है। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री को न्योता भेजा जा सकता है।
सूत्र बताते हैं कि इंडिया गठबंधन नेकां-कांग्रेस की जीत को भाजपा की विभाजनकारी एजेंडा ही हार के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है। ऐसे में नेकां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं से संपर्क साध रही है। नेकां से जुड़े सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम न्योता वाली सूची में शामिल हैं। आप के नेता अरविंद केजरीवाल को भी बुलाया जा सकता है। हालांकि, यह सारे नाम नेकां मुखिया डॉ. फारूक अब्दुल्ला तय कर रहे हैं। नेकां के एक जिम्मेदार पदाधिकारी का कहना है कि सूची तैयार है। शपथ ग्रहण की तिथि तय होते ही सभी मेहमानों को समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश कभी भी
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश कभी भी की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुधवार को नई दिल्ली में है, जिसमें राष्ट्रपति हटाने की सिफारिश की जा सकती है। लेकिन नियम यह भी है कि प्रधानमंत्री कैबिनेट की प्रत्याशा में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश राष्ट्रपति से कर सकते हैं। इसके बाद कैबिनेट में इसे मंजूरी दी जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को इस पर फैसला संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed