{"_id":"678ac434ded93172130b24ee","slug":"political-news-farook-abdulla-jammu-news-c-10-lko1027-526249-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फारूक ने की मोदी की तारीफ, कहा - ट्रेन भी चलेगी, पहला मुसाफिर होऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फारूक ने की मोदी की तारीफ, कहा - ट्रेन भी चलेगी, पहला मुसाफिर होऊंगा
विज्ञापन
अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर शरीफ चादर चढ़ाने पहुंचे नेकां प्रमुख ने कहा-25 तारीख को ट्रेन से कश्मीर जाऊंगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सोनमर्ग टनल के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल खोलकर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उनके बाद अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अब कश्मीर तक ट्रेन दौड़ेगी। 25 को चलने वाली ट्रेन का मैं पहला मुसाफिर होऊंगा। डॉ. फारूक अजमेर शरीफ चादर चढ़ाने गए हैं, वहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कहीं।
डॉ. फारूक ने कहा, सोनमर्ग टनल के उद्घाटन समारोह में सभी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की स्पीच सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव कराने का वादा किया, वो भी पूरा किया। सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किया। अब कश्मीर को ट्रेन से जोड़ना है, वो भी जुड़ रहा है।
-- --
सैफ अलीखान के लिए भी की दुआ
अजमेर शरीफ चादर चढ़ाने पहुंचे एनसी अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं यहां आकर खुश हूं। मैंने सिर्फ अपने लिए ही दुआ नहीं की बल्कि पूरे देश में भाईचारा बना रहे, इसके लिए दुआ की है। उन्होंने कहा कि मैंने अभिनेता सैफ अलीखान के लिए भी दुआ की है, वह जल्द अच्छे हो जाएं। नेकां अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश में नहीं होनी चाहिए।