फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित

विज्ञापन
political news
अखनूर। भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहता है। वे सोमवार को वार्ड नंबर 6, अखनूर में आयोजित जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक मोहन लाल भगत, जिला अध्यक्ष कुलदीप राज शर्मा, डीडीसी सदस्य भूषण ब्राल, वरिष्ठ नेता दलजीत चिब, मनमोहन सिंह, जगदीश भगत सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। बैठक में जिले के पदाधिकारी, पाँचों मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक लागू करें और भाजपा की केंद्रीय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाए। उन्होंने हाल ही में पाहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की शहादत पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि यह समय बेहद संवेदनशील है और ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को और अधिक सजग और समर्पित रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की, ताकि जनता में जागरूकता फैले और घबराहट की स्थिति न बने। प्रदेश अध्यक्ष ने जाति जनगणना के महत्व पर भी प्रकाश डाला और इसे समावेशी शासन की दिशा में एक अहम पहल बताया।

इस मौके पर विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि मोदी सरकार समाज के गरीब व जरूरतमंद वर्गों के लिए समर्पित है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनका जीवन बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वह लोगों की बीच हमेशा बने हुए हैं और मौजूदा हालातों में सीमावर्ती क्षेत्र अखनूर का हर व्यक्ति देश के किसी भी फैसले में उनके साथ है।

जिला अध्यक्ष कुलदीप राज शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और देशभक्ति की सराहना की और भाजपा जिला अखनूर में जारी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी राज्य अध्यक्ष सत शर्मा को दी।


बाद में सत शर्मा ने अखनूर के मैरा मांदरेया क्षेत्र में दूसरी संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें संबंधित मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed