अखनूर। जिला विकास परिषद सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने मंगलवार को ब्लॉक मैरा मांद्रियां की विभिन्न पंचायतों बड़ूई, नरड़ी, मैरा मांदरेया, बलगाड़ा, गराटल, कठार और कयूर में युवाओं को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट्स वितरित कीं।
सुरेश शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह युवाओं को समाज की बुराइयों और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखने का भी माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का विकास होता है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मैरा मांद्रियां ताहिर हाफिज, भाजपा नेता रामलाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलशन कुमार, मंडल महामंत्री अशोक पुरोहित, अक्षय कुमार, मास्टर चंचल सिंह, बोधराज, रतनलाल, सूबेदार मेयर सिंह आदि उपस्थित रहे।

परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा के दृश्य।

परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा के दृश्य।

परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा के दृश्य।