{"_id":"65a462f13865bc476308a874","slug":"political-news-akhnoor-news-c-10-1-jmu1041-282497-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आप ने अखनूर में निकाली बदलाव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आप ने अखनूर में निकाली बदलाव यात्रा
विज्ञापन
अखनूर। लखनपुर से शुरू आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा रविवार को अखनूर पहुंची। यात्रा अखनूर के बाजारों से होते हुए खौड़ में संपन्न हुई। अखनूर में रमेश लाल भगत और खौड़ में अश्विनी मट्टू ने रैली का आयोजन किया।
राजेश परगोत्रा प्रांतीय उपप्रधान जम्मू ने कहा 9-10 सालों से बीजेपी की दमनकारी सरकार ने लोगों को बंधी बना रखा है। बीजेपी की नीतियों का विरोध करने पर धमकाया जा रहा है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, टोल टैक्स, महंगाई से लोग त्रस्त हैं। पीने के पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है। आप सरकार ने जिस तरीके से दिल्ली और पंजाब में लोगों को मुफ्त बिजली, फ्री शिक्षा, मुफ्त पीने का साफ पानी, मोहल्ला क्लिनिक, औरतों के लिए गाड़ी में मुफ्त सफर, तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए मुफ्त इंतजाम किए हैं, इससे प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। इस मौके पर कुलदीप राव, निर्मल महाना, सफीर चौधरी, दविंदर भगत, अमित लंगर आदि मौजूद थे।