{"_id":"63e7a08813b4e182290eb932","slug":"political-meeting-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-44623-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: हम सभी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल से जुड़े हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: हम सभी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल से जुड़े हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। विधानसभा क्षेत्र छंब के मंडल मैरा मेंदरिया में मंडल कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्यक्ष डॉ. रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें विशेष रूप से भाजपा नेता एवं डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कई पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर विचार रखे। सुरेश शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कई जनकल्याणकारी योजनाएं पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे, यह हम सबको सुनिश्चित करना होगा। यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है कि हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के साथ जुड़े हैं।
सुरेश शर्मा ने कहा कि आज भाजपा अपने संकल्प को लेकर वचनबद्ध और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझ अपने कार्य के प्रति निष्ठावान तरीके से कार्यरत है।
सुरेश शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया और कहा कि विश्व के सबसे बड़े संगठन में आपका स्वागत करते हैं और राष्ट्रहित के निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, सोभाराम, मिल्खी राम, अशोक शर्मा, सूबेदार सत्यपाल, रतनलाल, मास्टर चंचल सिंह, गुलशन शर्मा, बीडीसी सुषमा देवी, गुरपाल सिंह, सरपंच तरलोचन दत, शक्ति भगत, बलदेव राज, सुनीता देवी, रमण कुमार, अजय कुमार, नायब सरपंच उत्तम सिंह, विजय भगत अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।