फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political Leader is breaking election rules

नियमों से अनजान नेता बने परेशानी का सबब

Mon, 17 Nov 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 17 Nov 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
political Leader is breaking election rules

विधानसभा चुनाव लड़ रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के अधिकतर प्रत्याशी चुनाव आयोग के नियमों से जागरूक नहीं हैं, जो राज्य पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। नेता हर रोज नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


सारा दिन पोस्टर उतारने और नेताओं को समझाने में ही निकल रहा है। इससे पुलिस की व्यस्तता और सिरदर्दी बढ़ गई है। ऐसा ग्रामीण इलाकों के थानों में अधिक हो रहा है। यहां हर रोज थाने में दो से तीन लोग शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


थानों में लोग फोन कर शिकायत कर रहे हैं कि उनके घर की दीवारों पर पार्टी के प्रत्याशी का पोस्टर चिपका दिया गया है। कोई शिकायत करता है कि घर पर किसी पार्टी के प्रत्याशी का होर्डिंग लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत पर पुलिस दौड़ी-दौड़ी उक्त जगह पहुंच जाती है और कार्रवाई करती है। यही नहीं, कुछ जगहों पर तो विरोधी पार्टियों के प्रत्याशी या फिर उनके कार्यकर्ता पुलिस को जानकारी तो दे देते हैं, लेकिन पहुंचने पर वहां से पोस्टर गायब हो चुका होता है।

ये हैं नियम
किसी भी पार्टी या फिर प्रत्याशी को यदि किसी घर के बाहर कोई पोस्टर या फिर कोई होर्डिंग लगाना है, तो पहले घर के मालिक से अनुमति लेनी होगी।

जागरूकता नहीं
 
किसी भी पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन भरने के साथ एक हैंडबुक दी जाती है, जिसमें सारी बातेें दी गई होती हैं कि उसको क्या करना है। अभी जम्मू में नामांकन नहीं भरे गए हैं। अधिकतर प्रत्याशियों को पता ही नहीं कि उसे प्रचार के लिए क्या करना है।


कार्रवाई के लिए थानों को आदेश

जम्मू के एसएसपी उत्तम चंद का कहना है कि सभी थानों को आदेश दे दिए गए हैं कि नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई करें। जो उल्लंघन कर रहा है, उसको थाने बुला कर जवाबतलब किया जा रहा है। उन्होंने यह भी माना कि पुलिस का काम बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed