{"_id":"605ba52b8ebc3ed913222cb2","slug":"political-jammu-news-rath-yatra-shivsena-jammu-city-news-jmu232063294","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने निकाली रथ यात्रा, लोगों को बताए उनके अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना ने निकाली रथ यात्रा, लोगों को बताए उनके अधिकार
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल कराने, मुफ्त बिजली-पानी और अन्य मांगों के साथ लोगों को उनके अधिकार बताने के लिए शिवसेना ने अधिकार रथ यात्रा निकाली है। बुधवार को पार्टी सचिव अनिल देसाई ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा वीरवार को कश्मीर पहुंचेगी।
अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि उनकी मांग है कि राजोरी और पुंछ तक रेल ट्रैक का विस्तार किया जाए। प्रदेश में बिजली-पानी मुफ्त मुहैया करवाया जाए। नौकरियों में युवाओं को आरक्षण दिया जाए। कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास किया जाए। साहनी ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय जम्मू से अधिकार रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया है।
पार्टी ने सरकार से मांग की कि जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ किए गए वादों को जल्द पूरा करना होगा। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बने डेढ़ साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन प्रदेश की समस्याओं को हल नहीं किया गया। प्रदेश में विधानसभा सीटों को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
रथ यात्रा डोगरा चौक से कटड़ा के लिए रवाना
बुधवार को रथ यात्रा डोगरा चौक, रघुनाथ बाजार से होते हुए नगरोटा, कटरा और उधमपुर के मुख्य बाजारों से निकली, यहां शिवसैनिकों ने जनता को उनके अधिकारों से जागरूक किया। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मीनाक्षी छिब्बर, चेयरमैन राकेश गुप्ता, महासचिव विकास बख्शी, जीआई सिंह, उपाध्यक्ष हर्ष गुप्ता, संजीव कोहली, सुरजीत सिंह चिब आदि मौजूद रहे।