फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लगती सीमा पर रहेगी लोकतंत्र की बहार

विज्ञापन
political
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद मतदाताओं के लिहाज से जो तस्वीर उभरकर सामने आई है उसके अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर से लगती सीमा पर आगामी चुनावों में लोकतंत्र की बहार रहेगी। कारण यहां के तीन जिलों में मतदाताओं की संख्या राजधानी श्रीनगर समेत मध्य कश्मीर के तीन जिलों श्रीनगर, गांदरबल व बडगाम से अधिक है। पिछले चुनावों चाहे विधानसभा हो या लोकसभा या फिर जिला विकास परिषद (डीडीसी) या पंचायत चुनाव इन सभी इलाकों में जमकर वोट पड़े थे। माना जा रहा है कि नई सरकार बनाने में उत्तरी कश्मीर की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि एलओसी से सटे बांदीपोरा जिले की गुरेज सीट पर पूरे प्रदेश में सबसे कम मतदाता हैं। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां मात्र 19058 वोटर ही हैं। आतंकवाद के गढ़ दक्षिण कश्मीर के चार जिलों शोपियां में सबसे कम 1.71 लाख मतदाता हैं, जो पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। सबसे कम किश्तवाड़ में 1.55 लाख और तीसरे स्थान पर घाटी का गांदरबल जिला है जहां 1.77 लाख वोटर हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से लगते तीन जिलों कुपवाड़ा, बांदीपोरा व बारामुला में मतदाताओं की संख्या प्रदेश की राजधानी श्रीनगर समेत मध्य कश्मीर के तीन जिलों गांदरबल व बडगाम से काफी अधिक है। मध्य कश्मीर में 12.79 लाख तो उत्तर कश्मीर में 13.14 लाख वोटर हैं। सबसे अधिक दक्षिण कश्मीर में 13.86 मतदाता पंजीकृत हैं। हालांकि, अभी मतदाता पुनरीक्षण का काम चल रहा है जिसमें वोटर की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि एक लाख से अधिक वोटर वाली सीटों में बारामुला की राफियाबाद, बांदीपोरा की दो सीटें-सोनावारी व बांदीपोरा, श्रीनगर की जडिबल, बडगाम जिले में बडगाम, कुलगाम जिले में कुलगाम, अनंतनाग की डोरू सीट शामिल है। परिसीमन में घाटी की सीटों में काफी उलटफेर हुआ है। नेकां उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई दिग्गजों की परंपरागत सीटों के क्षेत्र में बदलाव हो गया है। परिसीमन में 90 सीटों में कश्मीर में 47 और जम्मू में 43 सीटें हैं। सत्ता संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। पहले दोनों संभागों में नौ सीटों का फर्क था, जो अब चार रह गया है। पहले कश्मीर में 46 व जम्मू में 37 सीटें थीं। परिसीमन में एक सीट कश्मीर व जम्मू में छह सीटें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्षेत्र सीट मतदाता
उत्तरी कश्मीर 16 1314254
दक्षिणी कश्मीर 16 1386679
मध्य कश्मीर 15 1279573
----
मतदाता
पुरुष 2058911
महिला 1921595
कुल 3980506
----
जिलावार मतदाता (कश्मीर संभाग)
जिला पुरुष महिला कुल
शोपियां 91011 80976 171987
कुलगाम 144113 131562 275675
अनंतनाग 304023 288154 592177
कुपवाड़ा 230195 217020 447215
बारामुला 330180 312119 642299
बांदीपोरा 116946 107794 224740
गांदरबल 91408 86298 177706
श्रीनगर 341468 312931 663399
बडगाम 229316 209152 438468
पुलवामा 180251 166589 346840
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed