{"_id":"5ffb45878ebc3e31695fc1c2","slug":"political-jammu-news-jmu2266572139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्र में गूंज जय श्रीराम के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्र में गूंज जय श्रीराम के नारे
विज्ञापन
रामगढ़ में धन संग्रह जागरूकता रैली निकालते रामभक्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के तहत रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। जो चक सलारिया के दौलत चक से शुरू हुई और रामगढ़ से होते हुए केसों पहुंची। शोभायात्रा में खुले वाहन में श्रीराम की तस्वीर लगाई गई। उसके पीछे स्कूटर मोटरसाइकिल पर सवार युवा साथ चल रहे थे। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष लगाए गए। शोभायात्रा में शामिल जिला प्रचारक अनुराग के साथ सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। लोगों को बताया गया कि निधि संग्रह के लिए घर-घर टोली जाएगी। वह टोकन या रसीद भी देगी। बॉर्डर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन अविनाश चौधरी ने कहा कि श्रीराम पूरी मानवता के हैं। उन्होंने कहा कि सदियों की लंबी लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। सभी सहयोग दें। संवाद
-------------------
मोटरसाइकिल रैली निकाली
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व पार्षद पवन बख्शी और भाजपा के ब्लॉक प्रधान सतीश गुप्ता ने किया। रैली से उन्होंने लोगों को बताया कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। उसके लिए जो भी योगदान देना चाहता है वह बढ़-चढ़कर भाग ले। संवाद
-------------------
मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए रैली आज से
जागरूता के लिए गांव तरोड़ से प्रभात फेरी निकाली
विजयपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति के सदस्यों ने शनिवार को गांव तरोड़ से प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान राम भक्तों ने अयोध्या करती है आह्वान, ठाट से कर मंदिर निर्माण, गीत गाया। इस दौरान लोगों का उत्साह भी दिखने वाला रहा। जयघोष के बीच लोगों से अधिक से अधिक सहयोग के लिए कहा गया।
विज्ञापन
निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी को होना है। इसके लिए रामभक्तों की टोली प्रत्येक द्वार पर निधि समर्पण के लिए जाएगी। इसके साथ ही दूसरे सहयोगी संगठन जनसंपर्क और अन्य माध्यमों से लोगों को निधि समर्पण के लिए प्रेरित करने को जुटे हुए हैं । जनजागरण के उद्देश्य से गांव सुचानी से रामजी का एक रथ और वाहन रैली निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे से होगा। यह रैली सुचानी गांव से राया होते हुए, बगुना तालाब, गुड़ा से होते हुए थलोड़ी, मोयाल से 17 माइल्स से जख, बांद्राली, पटली मोड़, से तरोड़, राया मोड़ होते हुए गांव पाटी से बडोडी फले से गांव सुचानी में समाप्त होगी। इस अवसर पर समिति सदस्य मोहिंदर, राजिंदर, सुनील, शाम लाल, अंकुश रजत, प्रीतम गुशु, संजीव (गटनायक) आदि मौजूद रहे।