फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

जिला परिषद चुनाव का डोर टू डोर प्रचार शुरू

विज्ञापन
political
बाड़ी ब्राह्मणा। जिला परिषद चुनाव के लिए बाड़ी ब्राह्मण और पुरमंडल में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भर दिए हैं। अब उम्मीदवारों ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। लोगों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने लोगों से वादे भी करने शुरू कर दिए हैं। पुरमंडल क्षेत्र से लगभग 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वे नुक्कड़ सभा के साथ-साथ डोर टू डोर प्रचार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर बाड़ी ब्राह्मणा में भी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और निर्दलीय उम्मीदवार लोगों के पास जाकर वोट मांग रहे हैं। दूसरी ओर बाड़ी ब्राह्मणा सीट से 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। बाड़ी ब्राह्मणा से 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरी ओर पुरमंडल से भाजपा की टिकट न मिलने से उनके कुछ कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हो गए हैं। इससे वह भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने में भी कामयाब रहेंगे। दूसरी और कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर निर्दलीय उम्मीदवार सेंधमारी में कामयाब हो जाते हैं तो भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। वहीं बाड़ी ब्राह्मणा से भी मामला काफी पेचीदा देखा जा रहा है। क्योंकि भाजपा के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस ने भी अपने उम्मीदवार मजबूत तरीके से खड़े किए हैं। क्योंकि इससे पहले बीडीसी चुनाव में बाड़ी ब्राह्मणा से नेशनल कांफ्रेंस ने ही बाजी मारी थी। इसका फायदा वह जिला परिषद चुनाव में भी उठाना चाहते हैं। इसलिए वह अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। पुरमंडल क्षेत्र में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और बाड़ी ब्राह्मण में एक दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed