{"_id":"631cfcee93d52c4ace085b8c","slug":"political-jammu-city-news-jmu267729529","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नीतियों पर निशाना, विपक्ष एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नीतियों पर निशाना, विपक्ष एकजुट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। डॉ. फारूक अब्दुल्ला के भठिंडी स्थित आवास पर शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विभिन्न दलों ने गैर स्थानीय वोटरों के मुद्दे पर एक मत से भाजपा की नीतियों का विरोध किया। कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए सभी हथकंडे अपना रही है।
बैठक में विभिन्न दलों की विचारधारा को दूर रखकर गैर स्थानीय वोटरों के मुद्दों पर ही बात की गई। इसके लिए बाकायदा डॉ. फारूक ने बैठक शुरू होने से पहले सभी दलों और संगठनों को अन्य मुद्दे न उठाने को कहा। सभी दलों के प्रतिनिधियों के विचार सुने गए।
प्रदेश में धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे
शिव सेना बाला साहेब ठाकरे के अध्यक्ष मुनीश साहनी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों को मताधिकार देना गलत है। जम्मू कश्मीर की जनता के वास्तविक मुद्दों पर भाजपा भटक गई है। जम्मू कश्मीर देश का मुकुट कहा जाता है, लेकिन आज दरबदर हो रहा है। युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं, विकास नहीं हो रहा है। जम्मू और कश्मीर के भीतर खाई पैदा की गई, लेकिन आज हम सब अपने अधिकारों के लिए एकजुट हुए हैं। हमारी विचारधारा अलग है, लेकिन गैर स्थानीय लोगों को मताधिकार देने के मुद्दे पर हम एकजुट हैं।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी ने गुमराह किया
अवामी नेशनल कांफ्रेंस के मुज्जफर शाह ने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने गुमराह किया है। पहले उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 22 से 25 लाख नए मतदाता हो जाएंगे, लेकिन बाद में मुकर गए। लेकिन लंबे समय बाद आज जम्मू कश्मीर के लोग एक मंच पर आए हैं। यहां बाहरी लोगों को अधिकार दिलाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जम्मू कश्मीर के नेतृत्व ने इसे रद्द किया है।
खतरे में है जम्मू-कश्मीर
मिशन स्टेटहुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लाखों बाहरी नए वोटरों को लाकर यहां की भौगोलिक स्थिति को बदलने की कोशिश की जा रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने खुद 25 लाख तक नए मतदाता होने की बात कही है, जबकि यह तादाद कई गुणा अधिक हो सकती है।
गैर स्थानीय वोटर जम्मू कश्मीर में शामिल न करें
डोगरा स्वाभिमान के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह ने कहा कि गैर स्थानीय वोटरों को जम्मू कश्मीर में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने खुद 25 लाख नए वोटर बढ़ने की बात कही और बाद में इसे मानने से इनकार कर दिया।
मुख्य चुनाव आयोग स्पष्टीकरण पर अधिसूचना जारी करे
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि गैर स्थानीय वोटरों के मुद्दे पर भाजपा के लोग स्पष्टीकरण दे रहे हैं, जबकि मुख्य चुनाव आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इसके लिए अधिसूचना जारी की जानी चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान से छेड़छाड़ नहीं की जाए। विधानसभा चुनावों में जम्मू कश्मीर के लोगों को ही मत के अधिकार मिलें। भाजपा जम्मू कश्मीर की शिनाख्त को खराब करने की कोशिश कर रही है और इसके लिए बाहरी लोगों को यहां लाया जा रहा है। इस मुद्दे पर देश के विपक्षी दलों का भी समर्थन लिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय में भी जाएंगे।