फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

नेकां को झटका, जिला अध्यक्ष पूरी टीम के साथ अपनी पार्टी में शामिल

विज्ञापन
political
जम्मू। जम्मू संभाग में शनिवार को नेशनल कांफ्रेंस को बड़ा झटका लगा। राजोरी जिले के अध्यक्ष भूषण उप्पल जिला टीम के कई पदाधिकारियों सहित अपनी पार्टी में शामिल हो गए। जम्मू में अपनी पार्टी के संभागीय मुख्यालय में अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में भूषण उप्पल के अलावा राजोरी जिला के पदाधिकारियों में शामिल साहिब सिंह, अब्दुल हमीद, राज कुमार, राजीव शर्मा, देव राज, मनोहर लाल, सूरम चंद, रतन लाल, पवन कुमार, मस्त राम, द्वारिका नाथ, यशपाल, रमेश लाल, बलदेव राज, सुभाष चंद्र, विकास उप्पल, चमन लाल, शाम लाल, मुनीर हुसैन आदि अपनी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन

सईद अल्ताफ बुखारी ने अपनी पार्टी में शामिल होने वालो का स्वागत करते हुए कहा कि नेकां के बड़े नेताओं के पार्टी में शामिल होने से राजोरी जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा अपनी पार्टी बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र के साथ सामान व्यवहार व जन आकांक्षाओं की पूर्ति चाहती है। उन्होंने कहा राजोरी और पुंछ जिलो में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अभी तक सरकार इन क्षेत्रों की अनदेखी करती आ रही है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर, दिलावर मीर, चौधरी जुल्फिकार अली, विजय बकाया, सरदार मंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed