फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

महंगाई को रोकने में सरकार नाकाम

विज्ञापन
political
दोमाना। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने दोमाना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व वरिष्ठ नेता अशोक भगत ने किया। साथ ही खाली सिलिंडर लेकर रोष रैली निकाल कर सरकार को जमकर कोसा है। वहीं, सरकार पर मंहगाई को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अशोक भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार को आम लोगों से ज्यादा कॉरपोरेट मित्रों के फायदे की चिंता है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य जरूरी चीजों के दाम आसमान छू चुके हैं, लेकिन सरकार ने चुप्पी साध रखी है। 10 दिन में पेट्रोल के दाम नौ गुना बढ़ चुके हैं। सरकार कीमतों को लेकर भी राजनीति कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौराना ईंधन की कीमतों पर रोक लगा दी, लेकिन परिणाम घोषित होते ही रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हो रही है। सरकार को लोगों की सहायता और खपत को बढ़ावा देने के लिए रास्ते तलाशने चाहिए। त्योहारी सीजन में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि उपभोक्ताओं को बुरी तरह से प्रभावित करती है। इस अवसर पर अध्यक्ष मढ़ अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ विजय शास्त्री, प्रवक्ता बिशन भारती, रामधन भगत, अब्दुल मजीद और अब्दुल थोथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed