{"_id":"62290e0838d51141b6169c91","slug":"political-jammu-city-news-jmu255419643","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां, कांग्रेस व पीडीपी ने की पहाड़ियों की अनदेखी : रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां, कांग्रेस व पीडीपी ने की पहाड़ियों की अनदेखी : रैना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेकां, कांग्रेस और पीडीपी ने सत्ता में रहते हुए पहाड़ी लोगों की अनदेखी की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पहाड़ी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की हर मुमकिन कोशिश की है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने उड़ी के बीडीसी चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन व सरपंच के पार्टी में शामिल होने पर स्वागत के दौरान कहीं।
भाजपा मुख्यालय में बुधवार को एक कार्यक्रम में कश्मीर के उड़ी क्षेत्र के ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चेयरमैन राजा गुलाम मोहम्मद खान, डिप्टी चेयरमैन इरशाद अहमद खान, सरपंच लतीफ खान समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि भाजपा पहाड़ी लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग का पूरा समर्थन करती हैं। भाजपा की जनहित नीतियों का लोग समर्थन कर रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वालों ने कहा कि भाजपा की मजबूत नीतियों से प्रेरित होकर दल में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों ने लोगों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं किया है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार विरेंद्रजीत सिंह, कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रफीक मंगराल व आशिक रफीक आदि मौजूद रहे।