{"_id":"6223c54002b6615c0601d83a","slug":"political-jammu-city-news-jmu2551384129","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में नहीं डालने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में नहीं डालने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन में नहीं डालने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क पर आकर विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान पुलिस और युवका कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद करीब पचास प्रदर्शनकारियों को हिरासत लिया और दो घंटे बाद छोड़ दिया।
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन शुरू किया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आकर तवी पुल की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चिब ने कहा कि परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट को जानबूझ कर पब्लिक डोमेन में नहीं डाला जा रहा है, ताकि आगामी दिल्ली से आ रहे भाजपा के बड़े नेता निर्वाचन क्षेत्रों पर सौदेबाजी कर सकें। रिपोर्ट को डोमेन में डाला जाता तो लोग खुलकर इस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाते।
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रिपोर्ट का विरोध हो रहा है। दशकों पुराने निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजन कर दिया गया, जो लोगों के साथ अन्याय है। दिल्ली से आगामी आ रहे भाजपा के बड़े नेता परिसीमन रिपोर्ट में बदलाव करने की कोशिश करेंगे जिससे उनके लोगों को लाभ मिल सके। भाजपा सत्ता में रहने की भूख के लिए सभी हथकंडे अपना रही है। जबकि आयोग की रिपोर्ट से कई निर्वाचन क्षेत्रों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने भाजपा के इशारों और योजनायुक्त रिपोर्ट को तैयार किया है। जमीनी स्तर पर लोगों को विश्वास में नहीं लिया है। युवा कांग्रेस शुरू से इसका विरोध कर रही है। प्रदर्शन में उपप्रधान रिकी डलोत्रा, लतीश शर्मा और हैप्पी रंधावा आदि शामिल रहे।