{"_id":"62041f5d16e38f1ab273143e","slug":"political-jammu-city-news-jmu2535187128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचित पदों को रद्द करने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचित पदों को रद्द करने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिला युवा कांग्रेस जम्मू अर्बन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाग-ए-बाहु के गेट पर प्रदेश प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अक्तूबर 2019 से पहले जम्मू कश्मीर लोक सेवा और जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से अधिसूचित पदों को रद्द करने का विरोध जताया।
हैप्पी रंधावा ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने से पहले केवल जम्मू-कश्मीर के युवा ही राज्य और केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए पात्र थे। लेकिन अब अन्य राज्यों के नागरिक भी पात्र हो गए हैं। इससे स्थानीय युवाओं को नौकरी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। भाजपा की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। डुग्गर शासकों ने स्थानीय लोगों की भूमि और नौकरियों को आरक्षित रखने के लिए मजबूत कानून बनाया था, लेकिन भाजपा ने उसे खत्म कर दिया। प्रदेश प्रशासन गलत और मनमाने फैसले लोगों पर थोप रहा है। बॉडर बटालियन भर्ती के अभ्यर्थियों के मामले में भी पदों को फिर से विज्ञापित कर उनके साथ भेदभाव किया है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठियां भांजी जा रही हैं। सरकार ने हर साल करोड़ों नौकरियां देने के झूठे वादे किए हैं। प्रदर्शन में दीवान चंद, साहिल, बलराम, दुर्गा दीप सिंह आदि मौजूद रहे।