{"_id":"61e5d33e0c9f4820b66b9b9f","slug":"political-jammu-city-news-jmu252094460","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की दुश्मन सरकार का कोई मानवीय चेहरा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की दुश्मन सरकार का कोई मानवीय चेहरा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रूपनगर में जनजातीय वर्ग के लोगों के घरों को बिना नोटिस दिए तोड़े जाने की घटना पर भाजपा को निशाने पर लिया है। इस दौरान कहा कि गरीबों की दुश्मन भाजपा सरकार का कोई मानवीय चेहरा नहीं है।
सोमवार दोपहर को पार्टी नेताओं के साथ रूप नगर में धरना स्थल पर पहुंचकर महबूबा मुफ्ती ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समर्थन दिया है। इसके साथ ही उपराज्यपाल से जिनके घर बिना नोटिस के तोड़े गए हैं उन्हें फिर से उस स्थान पर घर बनाकर देने की अपील की है। उन्होंने कहा भाजपा के इशारे पर प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। भाजपा के नेताओं के अवैध निर्माण पर प्रशासन चुपी साधे बैठा है, जबकि गरीब लोगों के घरों को तोड़ा जा रहा है।
इससे पूर्व महबूबा मुफ्ती ने गुज्जर देश चेरिटेबल ट्रस्ट में जनजातीय युवा अधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करती है। देश को भाजपा से आजादी चाहिए। यह लोग देश के टुकड़े करना चाहते हैं। मुस्लिम को मुस्लिम से लड़ाने की साजिश भाजपा करती रहती है। गुज्जर बक्करवाल, पहाड़ी को लड़ाना चाहते हैं। भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है। केवल धर्म के नाम पर नफरत पैदा कर वोट हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जनजातीय युवाओ से अपील की कि वह कलम और वोट की ताकत से भाजपा का मुकाबला करें। पत्थर और बंदूक कभी न उठाएं। यह भाजपा यही चाहती है कि उन्हें कोई मौका मिले। गोडसे की पूजा करने वले कभी हिंदू नहीं हो सकते। इस अवसर पर करीब पचास जनजातीय वर्ग के युवा महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में पीडीपी में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हमीद चौधरी, महासचिव अमरीक सिंह रीन, सुखविंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह सोनू और परवेज वफा आदि मौजूद रहे।