{"_id":"600348728ebc3e32ef0e9a78","slug":"political-jammu-city-news-jmu227109830","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब वैली तथा पीरपंजाल क्षेत्र को मिले विशेष विकास पैकेज: नेकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब वैली तथा पीरपंजाल क्षेत्र को मिले विशेष विकास पैकेज: नेकां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है कि जम्मू संभाग के हितों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संभाग के समूचित विकास के लिए चिनाब वैली तथा पीरपंजाल क्षेत्र को विशेष विकास पैकेज मिलना चाहिए।
बटोत में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के दोनों संभाग तथा उप संभागों का समान रूप से विकास होना चाहिए। इसके लिए सभी क्षेत्रों में समान रूप से फंड का बंटवारा हो। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं को भी समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। कहा कि नेकां के शासनकाल में विकास की जो नीति अपनाई गई थी उससे दोनों संभागों में विकास की झलक दिखती है। समाज के सभी वर्गों तथा सभी क्षेत्रों तक विकास कार्य हुए। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर को पीछे धकेल दिया। लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है। डीडीसी चुनाव में जनता ने भाजपा को इसका करारा जवाब दे दिया है। भाजपा को इससे सबक लेना चाहिए। प्रदेश की समृद्धि के लिए काम करना चाहिए न कि क्षेत्र, संप्रदाय व जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम करना चाहिए।
भाजपा इतिहास का करे सम्मान, दोबारा लिखने की न करे कोशिश
राणा ने कहा कि भाजपा को डीडीसी चुनाव कराने के लिए पीठ थपथपाने से पहले इतिहास को देखना चाहिए। शेर ए कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने 1977 में देश में पहली बार डीडीसी बोर्ड का गठन किया था। भाजपा को इतिहास का सम्मान करना चाहिए और इसे दोबारा लिखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर डा. शमशाद शान, मोहम्मद शफी, जगबीर सास, शमीम अख्तर, शखी मोहम्मद, परवीन बेगम, एजाज जान, डा. चमन लाल भगत, हाजी सज्जाद शाहीन, मोहम्मद आरिफ मौजूद थे।