{"_id":"5f27165d8ebc3e63e125f4bc","slug":"political-jammu-city-news-jmu215705952","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के पाजिटिव होने से वर्चुअल रैली पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के पाजिटिव होने से वर्चुअल रैली पर असमंजस
विज्ञापन
जम्मू। अनुच्छेद 370 को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होनेे से उनकी वर्चुअल रैली पर असमंजस की स्थिति बन गई है। पांच अगस्त को 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से उनका जम्मू-कश्मीर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करना प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह की जगह अब कोई राष्ट्रीय नेता या वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पांच अगस्त को वर्चुअल माध्यम से जम्मू कश्मीर और लददाख के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकता हैं।
उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 और 35ए के समाप्त होने की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश में भाजपा पांच से बीस अगस्त तक पखवाड़ा मना रही है। पांच अगस्त को तिरंगे झंडे पार्टी कार्यालयों से लेकर मुख्य चौक चौराहों पर फहराएं जाने के अलावा शाम को दीपक जलाकर खुशी मनाई जाएगी। इसके अलावा बूथ, मंडल और प्रदेश स्तर पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा कार्यालय आज सजेंगे
रविवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी के जिला स्तर के नेताओं में तिरंगे झंडे, कैलेंडर के अलावा पांच से बीस अगस्त तक मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की सामग्री वितरण का काम दिन भर चलता रहा। इस वजह से पार्टी मुख्यालय को सजाने का काम अब तीन अगस्त सोमवार को किया जाएगा। पहले यह कार्यक्रम रविवार को ही होना था।