फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political issu in rs pura

Jammu News: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने की निंदा

विज्ञापन
political issu in rs pura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। सेवानिवृत कैप्टन शेर सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए गए सवाल की निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश की सेना पर हर देश के नागरिक को सर्जिकल स्ट्राइक करने पर गर्व करना चाहिए। कांग्रेस नेता को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना देश के लिए ठीक नहीं।
उन्होंने कहा कि देश की सेना मुस्तैदी के साथ अपनी भूमिका निभा रही। मानसिक तौर पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जाने पर सेना के लिए गलत कहना ठीक नहीं। सरपंच बिन्नी शर्मा ने कहा कि एक ओर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा कर रही दूसरी और उनकी पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह लोगो में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सब लोग अपने परिवार के साथ सुरिक्षत घरों में होने पर सेना की बहुत बड़ी भूूमिका होना है।
विज्ञापन

पंच मनोहर लाल का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक का कोई सबूत पेश नहीं किया गया। यह कहना गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश में सरकार होने पर क्या किया जाता था। देश के लोग जानते है। देश के लोगों ने कांग्रेस की गलत नीतियों को देखते हुए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि सभी जवानों को एयरलिफ्ट किया जाए, लेकिन पीएम मोदी नहीं माने। ऐसी चूक कैसे हो गई। पुलवामा पर संसद के सामने कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed