फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

Jammu News: आजाद ने घोषित की टीम, तीन पूर्व मंत्री बनाए उपाध्यक्ष

विज्ञापन
political
जम्मू। सत्तापक्ष भाजपा के बाद विपक्षी दलों ने भी आगामी विधानसभा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) ने टीम घोषित कर दी है। राज्य समिति में तीन पूर्व मंत्रियों को उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें पीरजादा मोहम्मद सईद, तारा चंद और जीएम सरूरी शामिल हैं।
विज्ञापन

राज्य समिति के महासचिवों में मनोहर लाल शर्मा, अब्दुल माजिद वानी, हाजी अब्दुल रशीद, बलवान सिंह, सुमन भगत, सरदार अरविंदर सिंह मिक्की, गुलाम नबी रतनपुरी, चौधरी निजामुद्दीन, विनोद मिश्रा और विनोद कौल शामिल हैं। सचिवों में हीरा लाल अबरोल, अरुण सिंह राजू, एडवोकेट मसूद चौधरी, अराधना अंडोत्रा, संतोष मजोत्रा, रेहाना अंजुम, महबूब भट्ट, लवली गुप्ता, इमरान हफीज, रेयाज अहमद नाज, प्रीति खजूरिया, गुलाम तसलीम अंजुम शामिल हैं। कार्यकारी समिति सदस्यों में एमके भारद्वाज, असलम गोनी, मंजूर गनेई, मुज्जफर परे, डॉ. अब्दुल गनी अहंगार और सलमान निजामी शामिल हैं। ताज मोहिउद्दीन और आरएस चिब क्रमश: कोषाध्यक्ष और महासचिव होंगे। सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और दोनों संभागीय प्रधान कार्यकारी समिति के सदस्य होंगे। इसके अलावा सभी सचिव समिति में विशेष आमंत्रित होंगे। समिति के लिए अन्य नामित सदस्यों की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके अलावा डीएपी में जुगल किशोर शर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष जम्मू और मोहम्मद आमीन भट्ट को प्रांतीय अध्यक्ष कश्मीर बनाया गया है।
विज्ञापन

मीडिया व सूचना विभाग गठित
डीएपी की ओर से मीडिया व सूचना विभाग गठित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी महासचिव आरएस चिब को दी गई है। सलमान निजामी मुख्य प्रवक्ता होंगे। प्रवक्ताओं में इमरान जफर, सजुदा बशीर, निर्माणदीप सिंह, संजय मन्हास, फिरदौस नबी, शरिक सरूरी होंगे। मीडिया समन्वयक और अतिरिक्त प्रवक्ता में विशाल चौपड़ा (प्रिंट मीडिया), अश्विनी हांडा (इलेक्ट्रानिक मीडिया), वजीम डार, हीना सुलतान, रंदीप भंडारी, सनम शाह शामिल हैं। सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर में आशुतोष रैना, रेहाना अंजुम, वसीम गनेई और राजा हक सोहेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed