जम्मू-कश्मीरः बीडीसी चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज, कई उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) चेयरपर्सन चुनाव के लिए गहमागहमी बढ़ने लगी है। शनिवार को भी नामांकन दाखिल किए गए। जम्मू और कठुआ जिले से सात-सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा जबकि सांबा, उधमपुर समेत संभाग के अन्य जिलों से भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कठुआ में अब तक 17 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।
सांबा के घगवाल ब्लॉक से एक नामांकन दाखिल हुआ है। दूरदराज इलाकों में संचार सेवाओं से संबंधित समस्याओं के चलते प्रशासन के पास शनिवार को हुए नामांकन संख्या का आंकड़ा नहीं पहुंच पाया। उधमपुर के जिला उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने कहा कि शुक्रवार को पांच नामांकन पत्र भरे गए थे। जिले के ज्यादातर इलाके दूरदराज हैं, जिसके चलते शनिवार की सूचना नहीं मिल पाई है।
कांग्रेस और पैंथर्स पार्टी ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है
दलीय आधार पर चुनाव होने के चलते सियासी दलों ने भी कमर कसना शुरू कर दी है। भाजपा ने सभी सीटों पर टिकट फाइनल कर सूची जारी कर दी है। कांग्रेस और पैंथर्स पार्टी ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
घाटी आधारित दलों की ओर से बीडीसी चुनाव पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर रखी गई है, लेकिन रविवार से तीन छुट्टियां आ रही हैं, जिससे आखिरी दिन अधिकतर उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे अधिक व्यस्तता रहेगी। राज्य के सभी 22 जिलों में चुनाव कराए जा रहे हैं। हालांकि कश्मीर में अभी पाबंदियों के चलते चुनाव पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।