फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
politcal news
जम्मू। जिला कांग्रेस समिति जम्मू शहरी की ओर से मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी सहित भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान के हिस्से के रूप में जम्मू शहरी जिले में आंदोलन चलाने का फैसला किया गया है। इसमें भाजपा सरकार के कुशासन को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन

शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में वीरवार को जम्मू शहरी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने वार्ड अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों को नए मतदाताओं के चल रहे नामांकन के लिए संबंधित बूथवार सदस्यों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू कश्मीर के संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष संशोधन और कार्यान्वयन पर चर्चा की। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद आर्थिक मंदी के साथ जम्मू कश्मीर ने गरिमा और पहचान को खोया है। इस दौरान पवन रैना, विजय शर्मा, प्रणव शगोत्रा, द्वारका चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed