फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

पहले बलोरिया, दोपहर बाद बदले समीकरण

विज्ञापन
politcal news
जम्मू। भाजपा ने रविवार को नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा कर दी। पहले बलदेव सिंह बलोरिया आगे थे, लेकिन दोपहर बाद मेयर के लिए राजिंद्र शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी गई। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में नेताओं को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। क्योंकि रविवार को एक बजे भाजपा पार्षद पार्टी कार्यालय में पहुंचे और राजिंद्र शर्मा के पक्ष में नारेबाजी कर मेयर के लिए नाम घोषित करने का दवाब बनाया। इससे पहले एक पत्र भी हाईकमान को सौंपा गया। पार्षदों की मांग के चलते पार्टी को फैसला बदला। पत्र में पार्षदों ने पार्षद राजेंद्र शर्मा की कुशल कार्यप्रणाली का भी जिक्र करते हुए उनके नाम का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

हालांकि पहले मेयर पद के लिए बलदेव सिंह बलोरिया का नाम आगे था। सुबह क्यास लगाए जा रहे थे कि वह मेयर पद के उम्मीदवार होंगे, लेकिन दोपहर बाद समीकरण बदल गए। बैठक में भी पार्षदों की राय के बाद पौने चार बजे नाम सार्वजनिक किए गए। मेयर पद के प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा का दावा है कि विकास के लिए काम करेंगे। अब तीन माह बाद हाउस नहीं लगेगा। यह माह में तीन से चार बार लगाया जाएगा। डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी बलदेव सिंह बलोरिया ने दावा किया है कि पहले नगर निगम की कार्य प्रणाली में सुधार लाया जाएगा। साथ ही शहर के विकास के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed